फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा मौसम: पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंचा मानसून

Mon, 07 Jun 2021 03:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती वातावरण के बाद पकड़ेगा रफ्तार  
  • मौसम विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के बाद चार दिन की देरी से पूर्वोत्तर भारत भी पहुंच चुका है। इस बार केरल में भी दो दिन की देरी से 3 जून को मानसून पहुंचा था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि तीन दिनों के अंदर यह पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु और आंध्र एवं तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके कारण यह पूर्वी भारत के राज्यों में पहुंच चुका है और पश्चिम बंगाल सहित असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में लगातार बारिश हो रही है। इन इलाकों में आमतौर पर मानसून 3 से 10 जून के बीच पहुंचता है।

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती वातावरण बनने की संभावना है और उसके बाद मानसून की रफ्तार जोर पकड़ेगी। उसके बाद यह 15 जून तक ओडिशा, झारखंड, बंगाल के अन्य हिस्सों और बिहार में पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें