महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां मोनो रेेल की सेवा शुरू की गई थी और ये दोबारा बहाल हो गई है।1 फरवरी 2014 को मुंबई में मोनो रेल की सेवा शुरू की गई थी लेकिन 9 नवंबर 2017 को इसके दो कोच में आग लग गई थी। इस दुर्घटना के बाद मोनो रेल की सेवा को बंद करना पड़ा था। लेकिन अब इसे फिर से चेंबूर से वडाला के बीच चालू कर दिया गया है।
चेंबूर से वडाला तक का रुट 19.5 किलोमीटर है, इस रुट पर 11 स्टेशन मौजूद हैं। मोनो रेल के पहले चरण से रोजाना 18000 से 20,000 यात्री सफर करते थे जिससे काफी मुनापा हो रहा था।लेकिन इसके बंद होने से हर महीने एमएमआरडीए प्रबंधन को एक करोड़ 80 लाख का घाटा हो रहा था।