फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में लूट के माल की बंदरबांट का झगड़ा: भाजपा

Sun, 23 Oct 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सपा में चल रहे महाभारत को भाजपा ने लूट के माल में बंदरबांट के कारण उपजा विवाद को बताया है। पार्टी ने कहा है कि सत्ता जाते देख मुलायम परिवार के सदस्य करीब पांच साल की सत्ता में लूट के जरिए हासिल किए गए धन को बांटने में उलझ गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मुलायम परिवार के अलग-अलग सदस्य इन विवादों के जरिए अपने अपने पापों पर परदा डालने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को पार्टी से निकाले गए रामगोपाल यादव की भाजपा से मिलीभगत संबंधी शिवपाल यादव के आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुलायम परिवार के सदस्यों से न तो सरकार संभल रही है और न ही पार्टी।

राष्ट्रीय सचिव शर्मा ने कहा कि सारा विवाद उस धन का है जिसे पांच साल की सत्ता में अनाप शनाप तरीके से इकट्ठा किया गया। इसी धन के बंदरबांट पर मुलायम परिवार के सदस्य आपस में ही उलझ गए हैं। अगर ऐसा नहीं है तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्यों साढ़े चार साल तक उन मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में बनाए रखा, जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रामगोपाल हों या कोई और भाजपा की किसी से मिलीभगत नहीं'

- फोटो : file photo
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि खुद सपा प्रमुख ने कई बार अखिलेश सरकार के मंत्रियों पर सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया। इसके बावजूद कार्रवाई न होना साबित करता है कि अखिलेश सरकार के मंत्री और सपा में अहम पद पर बैठे नेता मुलायम परिवार के लिए धन संग्रह का अभियान चला रहे थे।

शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। इसे मुलायम परिवार का एक-एक सदस्य समझ रहा है। ऐसे में सत्ता जाती देख कर सभी लूट के माल के बंदरबांट में उलझ गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रामगोपाल हों या कोई और भाजपा की किसी से मिलीभगत नहीं है। न ही भाजपा को इस परिवार के किसी सदस्य की जरूरत ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें