फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसे ने कहा, सेना फंड में 5 करोड़ रुपए देने के बाद ही पाकिस्तानी कलाकारों को दें एंट्री

Sun, 23 Oct 2016 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज ठाकरे
विज्ञापन
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुखिया राज ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस और फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर की मुलाकात हुई। इसके बाद राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि मनसे अब फिल्म का विरोध नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे प्रोड्यूसर जो अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को रखते हैं, उन्हें सेना सहायता कोष में 5 करोड़ रुपए देने होंगे। उन्होंने बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स से कहा कि वे उन्हें लिखित में दें कि अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को नहीं रखेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार होने की वजह से 'मनसे' उसका लगातार विरोध कर रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ठाकरे ने कहा, 'हम लोग हमेशा से पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करते आ रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड को इससे पहले ये बात समझ में नहीं आई थी। अब उन्हें अहसास हुआ है। आतंकवादी हमले हमेशा होते रहते हैं। मैंने मुकेश भट्ट से कहा था। पाकिस्तानी अपनी सनक और पसंद के अनुसार हमारी फिल्मों और चैनल को बैन करते रहते हैं। फिर, हम क्यों पाकिस्तानी कलाकारों के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री ने इसके हल के लिए मुझसे पूछा था। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज से पहले करण जौहर ने उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजली दी थी। प्रोड्यूसर्स गिल्ड को उन्हें एक लिखित अंडरटेकिंग देनी चाहिए कि भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकार नहीं लिए जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी आवाज कुछ लोगों को समझ में आई :  राज ठाकरे

राज ठाकरे 2
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि हमने पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ जो आवाज उठाई वह फिल्म जगत के कुछ लोगों को समझ में नहीं आ रही थी लेकिन अब समझ में आ गई है। उड़ी हो या पठानकोट हमला, यह आज की बात नहीं है। इसके पहले भी चीजें होती रही हैं। हमने कहा कि फिल्म शुरू होने के पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देने की स्लाइड चलाई जाए और किसी पाकिस्तानी कलाकार को काम न दिया जाए। 

कांग्रेस, एनसीपी ने कहा सीएम झुक गए 
कांग्रेस और एनसीपी ने फिल्म विवाद में फडणवीस की भूमिका की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तानी कलाकार फिल्म में काम करें या नहीं इसका फैसला केंद्र सरकार को लेना है। जबकि उनकी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था संभालना है। कांग्रेस ने कहा वह यह देख कर दंग है कि मुख्यमंत्री किस तरह एमएनएस के दबाव के आगे झुक गई।  

फिल्म निर्माता और एमएनएस में सहमति 
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ऐ दिल है मुश्किल पर समझौैता इसलिए संभव हो सका कि फिल्म के निर्माता और एमएनएस दोनों की सोच भारतीय सेना को लेकर एक है। उन्होंने कहा राज ठाकरे ने पैसे की मांग नहीं की। फिल्म के निर्माता ने स्वेच्छा से पांच करोड़ रुपये देने का वादा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें