फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल के बाद अब मोमो चैलेंज, दसवीं की एक छात्रा ने दी जान

Tue, 21 Aug 2018 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
विज्ञापन
4
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम के बाद अब खतरनाक मोमो चैलेंज ने एक दसवीं की छात्रा की जान ले ली है। राजस्थान के अजमेर में दसवीं कक्षा की एक बच्ची ने इस खतरनाक गेम की चपेट मे आकर खुदकुशी कर ली। यह घटना हालांकि 31 जुलाई की है, लेकिन उसके परिजनों को इसके बारे में बाद में पता चला और अब वे इस की जांच को लेकर पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि बच्ची से जुड़े अन्य बच्चों का पता लगा सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप के जरिए फैल रहे ब्लू व्हेल गेम के इस नए वर्जन से राजस्थान में यह पहली मौत है। घटना अजमेर जिले के ब्यावर की है, जिसमें 31 जुलाई को स्कूल से आने के बाद बच्ची ने खुद की कलाई पर तीन कट लगाए और फांसी लगा ली। उस समय घर पर सिर्फ बच्ची की दादी मौजूद थीं। बच्ची के पास एक सुसाइड नोट मिला था, जिस पर एक स्माइली बनी हुई थी और आई मिस यू ऑल लिखा हुआ था।

बच्ची के पिता भूपेंद्र शर्मा ने बताया घटना से तीन चार दिन पहले से बच्ची काफी उदास और चिड़चिड़ी हो गई थीं, लेकिन हम कुछ समझ नहीं पाए। मौत के बाद भी हम इस मामले को यही मानते रहे कि किसी तनाव की वजह से बच्ची ने ऐसा कर लिया। चार-पांच दिन बाद जब हमने मोबाइल की जांच की तो उसमें इस गेम से जुड़ी बातें कोड वर्ड में लिखी हुई थी। 
विज्ञापन


भूपेंद्र ने बताया कि पूरी खोजबीन से पता चला कि यह ब्लू व्हेल गेम का नया वर्जन मोमो चैलेंज है, जिसमें स्टेप लगभग वैसे ही हैं। बाद में बच्ची के सुसाइड नोट पर बनी स्माइली का मतलब भी हमें समझ आ गया, क्योंकि यह मोमो चैलेंज गेम के सिम्बल जैसी थी। बच्ची के परिजनों ने यह सारी बातें पुलिस को बताई। इस मामले में ब्यावर पुलिस के जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें