फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत बोले: शताब्दी वर्ष का जश्न मनाने के बजाय समाज बदलने पर ध्यान दें, दिखावे में शामिल नहीं होना चाहता संगठन

Thu, 18 Apr 2024 10:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संगठन के सदस्यों को हर तरह की परिस्थितियों में अपना काम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को मनाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 2025 में अपना शताब्दी वर्ष नहीं मनाएगा, क्योंकि संगठन का अपनी उपलब्धियों को लेकर किसी दिखावे में शामिल नहीं होना चाहता।

विज्ञापन


एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर पर भागवत ने कहा कि जब 1925 में नागपुर में आरएसएस का गठन हुआ था, तब पदाधिकारियों को कड़े विरोध, संसाधनों की कमी और लोगों को जोड़ने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों को हर तरह की परिस्थितियों में अपना काम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को मनाने की कोई जरूरत नहीं है। संघ, संगठन के अहंकार को बढ़ावा देने के लिए ऐसा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ संगठन के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने के बजाय समाज के रूपांतरण पर फोकस करना चाहता है। हमारा विश्वास है कि किसी भी समाज की जीत धन की बजाय धर्म के आधार पर देखी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें