आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
75 की उम्र में सेवानिवृत्ति? पांच साल पहले बोले थे भागवत- पीएम मोदी अपवाद
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में 75 साल के होने वाले हैं। ऐसे में भागवत के इस बयान से बहस छिड़ गई है। शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा कि संघ प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश दिया है। हालांकि, पांच साल पहले भागवत ने 75 की उम्र में सेवानिवृत्ति के अपने इस बयान पर मोदी को अपवाद बताया था।
ये भी पढ़ें- भाजपा में बदलाव: प्रधानमंत्री मोदी का नजरिया- सक्रिय राजनीति से संन्यास की उम्र तय होना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के संविधान पर कही यह बात
यह भी दिलचस्प है कि पिछले साल मई में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पीएम मोदी 75 साल के होने के बाद भी सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त नहीं होने वाले हैं। भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। शाह ने यह टिप्पणी उस समय की थी जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी सरगर्मियों के बीच
75 साल में रिटायरमेंट का शिगूफा छेड़ा था। केजरीवाल ने मई, 2024 में ही
मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर सवाल किया था। उन्हें जवाब देते हुए शाह ने कहा था कि
पीएम मोदी नेतृत्व करते रहेंगे।
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
भाजपा में 75 साल की आयु में रिटायर होने का नियम नहीं है
बता दें कि इसी साल अप्रैल में भाजपा के संविधान में 75 साल की आयु में रिटायरमेंट को लेकर विपक्षी दल की तरफ से टिप्पणी की गई थी। इस पर तत्कालीन महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा था कि पार्टी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी व्यक्ति को 75 साल की उम्र में रिटायर होना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- BJP: 'भाजपा में 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट का नियम नहीं, मोदी पर फैसला राउत नहीं कर सकते'
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले (फाइल)
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र भी किया
बावनकुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, 'भाजपा में ऐसा कोई नियम नहीं है जिससे पीएम मोदी को 75 साल की उम्र के बाद राजनीति से रिटायर होना पड़ेगा। ऐसा कोई फैसला कभी भी नहीं हुआ है।'
बावनकुले ने कहा था कि भारतीय संविधान भी इस तरह का कोई प्रावधान नहीं करता है। उन्होंने कहा, 'पूर्व भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी 79 वर्ष की आयु तक प्रधानमंत्री रहे, जबकि मोरारजी देसाई (83) और डॉ. मनमोहन सिंह (81) भी 75 वर्ष की आयु के बाद भी प्रधानमंत्री रहे।