उत्तर प्रदेश और राजस्थान से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस नेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन अजहर 2019 में अपने गृह प्रदेश तेलंगाना से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
अजहरुद्दीन ने 2009 में यूपी के मुरादाबाद से संसदीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2014 में राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।
अगले चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि टिकट कहां से टिकट मिलेगा, यह तो पार्टी आलाकमान ही तय करेगा। लेकिन उन्होंने सिकंदराबाद से लड़ने की अपनी इच्छा जताई है।
अजहरुद्दीन ने कहा, मैं सिकंदराबाद इसलिए जाना चाहता हूं क्योंकि वहां के अधिकतर लोगों का मानना है कि मैं वहीं से चुनाव लड़ूं।’