डिलीट वीडियो भी मिल सकता है
अक्सर लोग अपने अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल से डिलीट करके निश्चिंत हो जाते हैं। वो शायद ये नहीं जानते कि तकनीकी जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति इन डिलीट किए गए वीडियोज और तस्वीरों को रिट्रीव कर सकता है।
संस्थान भी आ सकते हैं घेरे में
अश्लील सामग्री किसी संस्थान के नेटवर्क से फॉरवर्ड की जाती है तो उस पर भी कार्रवाई हो सकती है। मिसाल के तौर पर अगर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में ये बात सामने आती है कि वीडियो भेजने में संस्थान का इंटरनेट इस्तेमाल हुआ है तो संस्थान के अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकता है।
अपनाएं ये उपाय
जयपुर पुलिस के साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी ने बताया कि आसानी से उपलब्ध सॉफ्टवेयर के जरिये डिलीट की गई सामग्री रिट्रीव की जा सकती है।
- जब भी अपना पुराना फोन किसी को दें या बेचें तो उसे फैक्ट्री रीसेट कर दें। इससे सामग्री रिट्रीव होने के चांस कम हो जाएंगे।
- अपने फोटो और वीडियो मोबाइल हार्डवेयर की बजाय मेमोरी कार्ड में सेव करें। किसी को अपना फोन दें तो कार्ड निकाल लें। जरूरत पड़े तो इस कार्ड को ही खत्म कर दें।
- कई बार साइबर क्राइम के केस में ऐसा देखने में आया है कि परिवार के ही सदस्य ने दूसरे के मोबाइल की सामग्री को रिट्रीव करके उसकी मुश्किलें बढ़ा दीं।