फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: पाकिस्तानी दिग्गज का अजीब बयान, कहा- शाहीन अफरीदी वर्ल्ड कप से ज्यादा महत्वपूर्ण, मन ना हो तो ना खेलें

Mon, 19 Sep 2022 09:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने शाहीन को सलाह दी है कि शाहीन अपनी चोट का जोखिम उठाकर विश्व कप के लिए वापसी न करें। उन्हें लगता है कि शाहीन जैसा क्रिकेटर किसी भी विश्व कप से कहीं अधिक मूल्यवान है।
विज्ञापन
आकिब जावेद और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों का दिल पिछले महीने की शुरुआत में टूट गया था जब तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। तब शाहीन घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद रिहैब के लिए उन्हें तुरंत लंदन भेजा गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि शाहीन टी 20 विश्व कप टीम में वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। शाहीन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। वह सीधे-सीधे टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते दिखेंगे। 
विज्ञापन

हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व महान खिलाड़ी आकिब जावेद ने एक अजीब बयान दिया है। इसमें उन्होंने शाहीन को टी20 विश्व कप को लेकर अजीब सलाह दी है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फील्डिंग के दौरान शाहीन के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। चोट ने उन्हें एशिया कप और इंग्लैंड की घरेलू सीरीज से बाहर कर दिया। शाहीन टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है, जिसकी घोषणा पिछले हफ्ते पीसीबी ने की थी। पीसीबी को उम्मीद है कि शाहीन टी20 वर्ल्ड कप से पहले ठीक हो जाएंगे।

शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने शाहीन को सलाह दी है कि शाहीन अपनी चोट का जोखिम उठाकर विश्व कप के लिए वापसी न करें। उन्हें लगता है कि शाहीन जैसा क्रिकेटर किसी भी विश्व कप से कहीं अधिक मूल्यवान है।
विज्ञापन

आकिब जावेद ने कहा- चोट दो तरह की होती हैं। एक थकान के कारण और दूसरा... शाहीन घायल हो गए क्योंकि उन्होंने फील्डिंग के दौरान डाइव लगाया और गिर गए। ऐसे मामलों में आप पहले दर्द से राहत पाने की कोशिश करते हैं, फिर रिहैब शुरू होता है। मेडिकल टीम निश्चित रूप से उन्हें सिलेक्शन के लिए फिट घोषित करने से पहले सुनिश्चित करेगी। शाहीन अफरीदी जैसे तेज गेंदबाज रोज पैदा नहीं होते। मेरी सलाह तो यही है कि वह विश्व कप अगर नहीं भी खेले तो... शाहीन की विश्व कप से ज्यादा महत्व है (मेरी सलाह है कि अपनी चोट को जोखिम में डालकर आगामी टी 20 विश्व कप में नहीं खेलें क्योंकि शाहीन  विश्व कप से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें