फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धियां गिनाएं और फीडबैक लें सांसद: मोदी

Tue, 10 May 2016 10:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों को दिया निर्देश
  • सांसदों से अलग-अलग ग्रुप से मिल कर फीडबैक साझा करने का किया वादा
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सांसदों के अलग-अलग ग्रुपों से फीडबैक हासिल करेंगे। पार्टी के संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक रात बिता कर सरकारी योजनाओं पर जनता का फीडबैक हासिल करने का निर्देश दिया। फीडबैक हासिल करने के लिए उन्होंने सांसदों को क्षेत्र में रात बिताने के अलावा दो हफ्ते तक गांवों का दौरा करने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान सांसद सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के अलावा अपने कामों से भी लोगों को परिचित कराएं और फीडबैक हासिल करें। गौरतलब है कि भाजपा सांसद 26 मई से एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम में अपने संसदीय क्षेत्र के विधानसभाओं को दो-दो दिन का समय देंगे। मंगलवार को पूर्वाहन में हुई पार्टी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने अपनी सरकार की ओर से शुरू की गई एक एक योजनाओं की जानकारी सांसदों को दी। 

करीब 20-25 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने इन योजनाओं की हर पहलुओं से सांसदों को अवगत कराया। इसके बाद सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा में एक-एक रात बिताने और दो हफ्ते तक लगातार सघन दौरा करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने सांसदों से कहा आप जनता से सरकार के कामकाज का फीडबैक लें और हमें बताएं। इसके लिए वह खुद सांसदों के अलग-अलग ग्रुप से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएम मोदी अपने सांसदों को लगातार सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का निर्देश देते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें