फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई में अम्मा की दो पहिया योजना का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sat, 24 Feb 2018 08:27 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
तमिलनाडु की एआईएडीएमके सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चेन्नई पहुंचेंगे। इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को दो पहिया वाहन खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता (अम्मा) को समर्पित है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की इस ‘अम्मा दो पहिया योजना’ को उनके जयंती पर शुरू किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अगले दो दिनों में तमिलनाडु के अलावा प्रधानमंत्री दमन, पुदुचेरी और गुजरात का भी दौरा करेंगे। 

शनिवार को प्रधानमंत्री दमन जाएंगे और कई विकास योजनाओं को लांच करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभांवितों को प्रमाणपत्र देंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे तमिलनाडु जाएंगे और वहां दो पहिया योजना के उद्घाटन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें