फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scam: ED ने नीरव मोदी की पत्नी को भेजा समन, 44 करोड़ मूल्य के डिपोजिट, शेयर फ्रीज

Sat, 24 Feb 2018 03:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को नीरव मोदी की पत्नी एमी से पूछताछ के लिए समन जारी किया। निदेशालय ने अमेरिकी नागरिक एमी के अतिरिक्त नीरव मोदी के अंकल और गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर मेहुल चोकसी को भी पूछताछ के लिए 26 फरवरी को अपने मुंबई ऑफिस तलब किया है। 

विज्ञापन


निदेशालय ने 44 करोड़ रुपये कीमत की बैंक जमा और शेयरों के लेन देन पर लगाई रोक

इसके अतिरिक्त ईडी ने शुक्रवार को कहा कि उसने नीरव मोदी समूह के करीब 44 करोड़ रुपये कीमत की बैंक जमा और शेयरों के लेन देन पर रोक लगा दी है। ईडी ने अरबपति हीरा कारोबारी से संबंधित स्थानों से आयातित घड़ियों का विशाल संग्रह जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्होंने बैंक खातों और शेयरों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये हैं, जबकि शेयरों की कीमत 13.86 करोड़ रुपये है। 

उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते में अरबपति हीरा कारोबारी से संबंधित अलग अलग स्थानों पर ईडी की तलाशी में महंगी घड़ियों का जखीरा, 176 स्टील की अल्मारियां, 158 संदूक और 60 अन्य बक्से जब्त किए गए हैं। बृहस्पतिवार को ही एजेंसी ने व्यापारी और उसके समूह की बैंक जमा, शेयर और लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


ईडी और अन्य एजेंसियां मोदी, उसके मामा एवं गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर मेहुल चोकसी के खिलाफ जांच कर रही हैं। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) की शिकायत के बाद मामला सामने आया था कि उन्होंने बैंक के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर कथित रूप से सरकारी बैंकों से 11400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। 

केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले बृहस्पतिवार को नीरव मोदी को पूछताछ के लिए समन भेजा था। मोदी के उपस्थित नहीं होने पर ईडी ने उसी दिन दूसरा समन जारी कर दिया। अधिकारी ने दावा किया कि ईडी इस मामले में अब तक 5870 करोड़ रुपये से अधिक की कुल जब्ती कर चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें