फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat court summons Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि मामले में तलब 

Fri, 29 Oct 2021 06:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

राहुल गांधी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरनेम वालों को चोर कहकर संबोधित करने वाली आप्पतिजनक टिप्प्णी पर गुजरात में भाजपा विधायक पुरनेश मोदी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की आज सूरत कोर्ट में पेशी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat court summons Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को गुजरात के सूरत शहर में एक मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने पेश हुए। मोदी सरनेम पर अपनी टिप्पणी को लेकर अपने खिलाफ दायर एक आपराधिक मानहानि मामले के संबंध में वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए। यह तीसरी बार है जब कांग्रेस सांसद 2019 के मामले में अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन


अदालत ने 26 अक्टूबर को राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज करने के लिए 29 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच पेश होने का निर्देश दिया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल दोपहर में सूरत हवाई अड्डे पर उतरे और शहर के अठवालिंस इलाके में स्थित अदालत पहुंचे।

24 जून को भी कोर्ट में पेश हुए थे 
अप्रैल 2019 में की गई विवादित टिप्पणी पर मानहानि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएन दवे  ने उन्हें तलब किया था। इससे पहले राहुल गांधी  24 जून को कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए गए थे। इससे पहले इस मामले में अक्तूबर 2019 में हुई सुनवाई के दौरान राहुल गंधी ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।  
विज्ञापन

 
पुरनेश मोदी ने दर्ज कराया था केस
राहुल गांधी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरनेम वालों को चोर कहकर संबोधित करने वाली आप्पतिजनक टिप्प्णी पर गुजरात में भाजपा विधायक पुरनेश मोदी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पहले भी कई बार सुनवाई हो चुकी है। पुरनेश मोदी वर्तमान में गुजरात सरकार में मंत्री हैं। भूपेंद्र पटेल सरकार में उनके पास सड़क एवं भवन, परिवहन, नागरिक उड्डयन और पर्यटन तथा तीर्थ विकास विभाग का प्रभार है। 

क्या कहा था राहुल गांधी ने 
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है? नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी इन सभी का सरनेम कॉमन क्यों है। इस मामले में कोर्ट ने पिछली सुनवाई में तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी और भाषण रिकॉर्ड करने वाले निर्वाचन आयोग के वीडियो रिकॉर्डर के बयान दर्ज करवाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें