फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी फिर चले अमेरिका!

Sat, 21 May 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
अमेरिका एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने को तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी 8 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। वर्ष 2016 में मोदी ऐसे पहले विदेशी नेता होंगे जो अमेरिका की संसद को संबोधित करेंगे। इस बार मोदी के सम्मान में अमेरिकी संसद स्पीकर पॅाल रियान ने राजधानी में राष्ट्राध्यक्षों को दिए जाने वाले विशेष भोज को देने की व्यवस्‍था की है।
विज्ञापन



मोदी के सम्मान में दो भारतीय दलों के सहयोग से सीनेट की विदेश संबंध समितियों द्वारा भव्य रिसेप्शन दिया जाएगा इसके बाद वे अमेरिका के शीर्ष कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। अमेरिकी कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक मोदी के संबोधन के दौरान उप राष्ट्रपति जोए बिडेन और ओबामा प्रशासन की कैबिनेट के कई सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। 

अमेरिकी कैपिटल हिल्ल के सूत्रों के मुताबिक मोदी उन नेताओं में से एक हैं जिन्हें अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कंट्रोल वाले दोनों  सदनों हाउस आफ रिप्रजेंटिटिव और सीनेट व डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिलकर एक साथ कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


अमेरिका में चुनावी सरगर्मियां जोरों-शोरों पर हैं ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी इकलौते ऐसे नेता होंगे जो इस साल कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी के कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा फेरबदल किया जा सकता है।

अमेरिका की राजधानी में में होने वाली मीटिंग में शीर्ष कांग्रेस नेताओं के अलावा हाउस स्पीकर रियान, हाउस अल्पसंख्यक नेता नैन्सी पेलोसी , सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककोनेल और सीनेट के अल्पसंख्यक नेता हैरी रीड के शामिल होने की संभावना है।


ऐसा मेने जा रहा है कि मोदी अपने संबोधन के दौरान विश्व के दो सबसे बड़े व पुराने लोकतंत्र के रिश्तों की रूपरेखा तैयार करेंगे। मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 19 जुलाई 2005, अटल बिहारी वाजपायी 14 सितम्बर 2000, पी.वी नरसिम्हा राव 18 मई 1994 और राजीव गांधी 13 जुलाई 1985 में कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें