फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक: केटीएस तुलसी की माताजी द्वारा लिखी 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी' पीएम को भेंट

Fri, 09 Jul 2021 04:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को ख्यात वकील केटीएस तुलसी व उनके परिजनों ने इस पुस्तक की पहली प्रति भेंट की। इस मौके पर सोनल मानसिंह भी मौजूद थीं
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी को पुस्तक भेंट करते तुलसी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को प्रसिद्ध वकील केटीएस तुलसी की मां स्वर्गीय बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखी गई पुस्तक 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी' की पहली प्रति भेंट की गई। इस पुस्तक का प्रकाशन आईजीएनसीए ने किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने अपनी बेटी जपना तुलसी और पोती मुक्ति तुलसी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह किताब भेंट की। इस मौके पर भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना और भाजपा सांसद सोनल मानसिंह भी मौजूद थीं।
 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर यह कहा

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'स्वर्गीय बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी' की पहली प्रति मुझे प्राप्त हुई। बलजीत कौर तुलसी जी प्रसिद्ध वकील केटीएस तुलसी की मां हैं।' इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात से संबंधित कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

तुलसी ने सुनाए गुरबाणी शबद, पीएम ने साझा किया ऑडियो 
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान केटीएस तुलसी ने सिख धर्म के आदर्श सिद्धांतों के बारे में बात की और साथ ही गुरबाणी शबद सुनाए। उन्होंने कहा, 'मन को छूने वाले थे उनके भाव।' प्रधानमंत्री ने केटीएस तुलसी द्वारा गाए गए गुरबाणी का एक ऑडियो भी साझा किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्भाण के लिए हुए भूमि पूजन करने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि गुरु गोविंद सिंह जी ने तो खुद 'गोविंद रामायण' लिखी है। उस समय इस वक्तव्य को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना की गई थी और दावा किया गया था कि गुरु गोविंद सिंह जी ने ऐसी कोई रचना नहीं की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें