फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-पुतिन चर्चा: रूस भेज रहा विशेष विमानों से 20 ऑक्सीजन इकाई, 75 वेंटिलेटर और दो लाख पैकेट दवाएं

Wed, 28 Apr 2021 08:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कोविड-19 से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा की। इसके बाद रूस ने भारत के लिए विशेष विमानों से आवश्यक उपकरण, दवाएं आदि भेजने का निर्णय किया। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्पति व्लादिमिर पुतिन, file photo - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और कोविड-19 से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा की। इसके बाद रूस ने भारत के लिए विशेष विमानों से आवश्यक उपकरण, दवाएं आदि भेजने का निर्णय किया। इसकी खेप जल्द पहुंच सकती है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी व राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता के बाद रूसी प्रेस ने बयान जारी कर भारत को दी जाने वाली आपात सहायता की जानकारी दी। इसके मुताबिक रूस के आपात उड़ान मंत्रालय द्वारा 22 टन आवश्यक सामान भारत भेजा जा रहा है। इसमें 20 ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां, 75 वेंटिलेटर्स, 150 मेडिकल मॉनिटर और 2,00,000 पैकेट दवाइयां हैं। 
 


पीएम मोदी व पुतिन के बीच हुई चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट कर बताया कि ' मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन से आज मेरी अच्छी बातचीत हुई। हमने कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और इसके खिलाफ लड़ाई में रूस की ओर से दी जा रही मदद और सहयोग के लिए मैंने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद किया।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण, नवीकरणीय ऊर्जा और हाइड्रोजन इकोनॉमी सहित अन्य क्षेत्रों में हमने अपने विभिन्न द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। स्पुतनिक-5 टीके पर हमारे बीच सहयोग से इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मानवता को मदद मिलेगी।
 
बाइडन से भी पीएम ने की थी बात
ज्ञात हो कि भारत में तेजी से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण की तेज गति के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी विश्व के कई नेताओं से लगातार फोन पर चर्चा कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी बात की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें