फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने शुरू की डॉक्टर हेल्पलाइन, फोन पर कोरोना पीड़ित ले सकेंगे मदद

Wed, 28 Apr 2021 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना काल में लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी किया, इस पर लोगों को इलाज के साथ-साथ सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जायेंगी...
विज्ञापन
BJYM Covid helpline - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन की शुरुआत की। इस हेल्पलाइन (#BJYMDoctorHelpline) पर मोबाइल नंबर- 08068173286 पर फोन कर कोरोना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। भाजपा कार्यकर्ता इस नंबर पर क्वारंटीन रहने, दवाओं, अस्पताल में भर्ती होने, ऑक्सीजन की उपलब्धता या कोरोना से जुड़ी कोई भी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस हेल्पलाइन पर विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे, जिनसे कोरोना के इलाज के बारे में कोई भी जानकारी ली जा सकेगी।    

हर क्षेत्रीय भाषा तक पहुंच

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता शिवम छाबड़ा ने अमर उजाला को बताया कि इस राष्ट्रीय हेल्पलाइन को ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओँ में उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोग अपनी क्षेत्रीय भाषा में कोरोना के बारे में उचित जानकारी ले सकें और अपना इलाज करा सकें। उन्होंने बताया कि देशभर से कम से कम 500 डॉक्टर युवा मोर्चा की इस मुहिम में इस समय हाथ बंटा रहे हैं। संगठन की कोशिश है कि और अधिक डॉक्टरों को इससे जोड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ दिया जा सके।

विज्ञापन


हेल्पलाइन पर आम नागरिक आईवीआर पर कॉल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें हेल्पलाइन के नामांकित डॉक्टर कॉल कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। कॉलर को अपने संबंधित राज्य युवा मोर्चा हेल्पलाइन के बारे में मेसेज के माध्यम से जानकारी दी जाएगी, जिससे वह स्थानीय कार्यकर्ताओ से दवाई, भोजन आदि जैसे किसी आवश्यकता के लिए सहयोग प्राप्त कर सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी तरुण चुघ और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में इस हेल्पलाइन की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें