फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार 2.0: छह महिलाओं ने ली मंत्री पद की शपथ, तीन कैबिनेट में हुईं शामिल

Thu, 30 May 2019 09:30 PM IST
paliwal पालीवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : Twitter/BJP4India
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से पद और गोपनीयता की शपथ लेकर के अपनी दूसरी पारी का आगाज किया। फिलहाल उनके 58 सदस्य वाले मंत्रिमंडल में छह महिलाओं को भी जगह मिली है। इनमें तीन महिलाओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है। 

यह बनी कैबिनेट मंत्री

जिन तीन महिलाओं को कैबिनेट में जगह मिली है वो पिछली सरकार में भी थीं। निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर बादल को इसमें जगह मिली है। निर्मला सीतारमण फिलहाल रक्षा मंत्री हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो सबसे पहले वाणिज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर कार्य किया था।

विज्ञापन


इसके बाद उनको पदोन्नति देकर के कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। फिलहाल वो राज्यसभा से सांसद हैं। सीतारमण दूसरी महिला हैं, जिनको रक्षा मंत्री बनाया गया था। 

स्मृति ईरानी मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मानव संसाधन विकास मंत्री बनी थीं। हालांकि उनको बाद में कपड़ा मंत्री बना दिया गया था। 2019 में राहुल गांधी को अमेठी में हराने के बाद वो एक बार फिर से कैबिनेट में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं।   
विज्ञापन


हरसिमरत कौर बादल पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री थी। उन्हें इस बार भी इसी पद पर रखा गया है। पिछली सरकार में वो खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय संभाल रहीं थी। फिलहाल वो पंजाब से शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी से आती हैं। उनके पति सुखबीर सिंह बादल पंजाब में उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

यह महिलाएं भी बनी राज्य मंत्री

इसके अलावा तीन महिलाओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। यह महिलाएं हैं साध्वी निरंजन ज्योति, देबश्री चौधरी और रेणुका सिंह। साध्वी ज्योति सरकार के पहले कार्यकाल में भी राज्य मंत्री रह चुकी हैं। वो हरसिमरत कौर बादल के मंत्रालय में जूनियर मंत्री थीं। बाकी दो महिलाएं पहली बार सांसद बन कर आई हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें