फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने के लिए निलंबित हुआ यह भारतीय खिलाड़ी, वजह भी जान लीजिए

Thu, 30 May 2019 09:14 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया ए के खिलाड़ी - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उत्तर प्रदेश के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रिंकू सिंह को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इंडिया-ए क्रिकेटर रिंकू ने बीसीसीआई से अनुमति लिए बिना ही अबु धाबी में अनाधिकृत टी-20 टूर्नमेंट में भाग लिया था। 

विज्ञापन


बोर्ड ने बताया कि रिंकू ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उनकी अनुमति नहीं ली, जोकि बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन है। बीसीसीआई की नियमों के अनुसार, बोर्ड से मान्यता प्राप्त कोई भी भारतीय क्रिकेटर बिना उसकी इजाजत के किसी भी विदेशी टूर्नमेंट में नहीं खेल सकता है। 

रिंकू पर लगाया गया निलंबन एक जून से प्रभावी होगा। इस निलंबन के बाद अब रिंकू को 31 मई से श्रीलंका-ए के साथ होने वाले टेस्ट मैच से इंडिया-ए टीम से बाहर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें