फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरडी के अकाउंट से जोड़े जाएं छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट, उठे सवाल

Mon, 08 Jul 2019 10:40 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Social media
विज्ञापन

इन दिनों मानव संसाधन मंत्रालय का एक निर्देश वायरल हो रहा है जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों को कहा गया है कि वो छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट्स (इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक) को मानव संसाधन मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स के साथ कनेक्ट कर दें। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस खबर से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच इस पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या सरकार अब छात्रों की सोशल मीडिया पर निगरानी करेगी? दरअसल सोशल मीडिया पर मंत्रालय का एक लेटर भी वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि ये तय किया गया था कि सभी संस्थान ऐसे लोगों को चुनेंगे जो सोशल मीडिया चैंपियंस कहलाएंगे। इन सोशल मीडिया चैंपियंस का काम होगा कि ये सभी यूनिवर्सिटी की पॉजिटिव बातों का प्रचार करेंगे। ये लोग फैकल्टी या नॉन फैकल्टी में से हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया चैंपियंस को इसके लिए शिक्षण संस्थान का फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाना और ऑपरेट कराना होगा। इन सब अकाउंट्स को मानव संसाधन मंत्रालय और दूसरे उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ कनेक्ट करना होगा। सभी छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम) को इंस्टीट्यूट और मानव संसाधन मंत्रालय के साथ कनेक्ट करना होगा। हर हफ्ते सोशल मीडिया पर संस्थान से जुड़े किसी एक की पॉजिटिव स्टोरी (इवेंट, अचीवमेंट) को शेयर करना होगा और दूसरे शिक्षण संस्थानों की पॉजिटिव स्टोरी को रीट्वीट और शेयर करना होगा ताकी शिक्षक और छात्र उनसे सीख ले सकें। 

लेकिन इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर मीडिया में रिपोर्ट्स भी छापी गई हैं और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें