फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल से पहले कीवी कप्तान ने क्यों की रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ?

Mon, 08 Jul 2019 10:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
विज्ञापन

अब से कुछ ही घंटों बाद भारत और न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। मैच से पहले पूर्व संध्या पर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की तारीफ की। 

विज्ञापन


विलियमसन ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह विराट कोहली को लंबे अरसे से जानते हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, 'कोहली U-19 विश्वकप में भी साहसिक थे. हमारा कई मौकों पर सामना हुआ है. कोहली को इतना बड़ा खिलाड़ी बनते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।' 

कीवी कप्तान ने रोहित की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। नि:संदेश, उनका इस विश्वकप में प्रदर्शन लाजवाब है'। रोहित ने इस विश्वकप में अब तक पांच शतक के जरिए 647 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


विलियमसन का मानना है कि गेंदबाजी आक्रमण इस विश्व कप में आसानी से पिच की कंडीशन के अनुरूप हो गया है। हालांकि भारतीय गेंदबाजी से वह थोड़ा चिंतित नजर आए। उन्होंने कहा, 'हमारे गेंदबाज बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सेमीफाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, लेकिन भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी जबरदस्त है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें