पीएम मोदी और शेख हसीना ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
पोल चेकपोस्ट के उद्घाटन के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी बात शुरू करते हुए सबसे पहले बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और वहां के नागिरकों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ईद के मौके पर किशोरगंज में हुए आतंकी हमले की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बांग्लादेश के साथ खड़ा है और जितना हो सकेगा भारत बांग्लादेश की मदद करेगा।
पीएम मोदी बोले कि इंटीग्रेटेड पेट्रापोल चेकपोस्ट के उद्घाटन से न केवल दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दोनों ही देशों के आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरी भारत-बांग्लादेश सीमा पर इस तरह के आठ इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे।
PM Modi & Bangladesh PM Sheikh Hasina jointly dedicate Petrapole Integrated checkpost through video conferencing pic.twitter.com/0BFGYw3dTw
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016