फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मनसे कार्यकर्ताओं ने राकांपा एमएलसी की कार में की तोड़फोड़, घटना के कुछ घंटे बाद एक आरोपी की मौत

Tue, 30 Jul 2024 11:42 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अकोला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एमएलसी अमोल मितकारी की कार में जमकर तोड़फोड़ की
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अकोला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एमएलसी अमोल मितकारी की कार में जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि घटना के कुछ घंटों के बाद ही कार तोड़ने वाले एक आरोपी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मनसे की अकोला जिले की महिला विंग की अध्यक्ष सहित पुलिस ने अकोला जिले की महिला विंग की अध्यक्ष सहित 13 मनसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

राज ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करने से थी नाराजगी
राकांपा प्रवक्ता मितकारी ने दावा किया कि राज ठाकरे के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर 30 से 40 मनसे कार्यकर्ताओं ने अकोला शहर में सरकारी गेस्ट हाउस के पास उनकी कार में तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही अमोल मितकारी ने पुणे में जल-जमाव को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे की आलोचना की थी। मिटकरी ने अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर राजठाकरे पर निशाना साधा था। जिसको लेकर मनसे कार्यकर्ता नाराज थे।

तोड़फोड़ के बाद एक आरोपी की अस्पताल में मौत
मनसे के महासचिव संदीप देशपांडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जय मालोकर (24) जो कि मितकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों में शामिल थे। घटना के कुछ समय बाद ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सरकारी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 

मनसे ने अकेले चुनाव लड़ने का किया था ऐलान
महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में एलान किया था कि उनकी पार्टी 200-250 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मौजूदा महायुति गठबंधन सरकार पर योजनाओं के बजट में कटौती करने का आरोप लगाया। बता दें कि 2019 के विस चुनाव में मनसे ने केवल एक सीट जीती थी। जबकि लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें