फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Elections: मनसे के 45 उम्मीदवारों की सूची जारी, राज ठाकरे ने बेटे अमित को माहिम से बनाया प्रत्याशी

Tue, 22 Oct 2024 10:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Polls: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम वक्त बचा है, वहीं इसे लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जा रहा है। इस कड़ी में भाजपा के बाद मनसे ने राज्य में अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव- राज ठाकरे ने किया बड़ा एलान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की तरफ से अपने 45 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई है। इस सूची में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का नाम माहिम से प्रत्याशी के तौर पर जारी किया गया है। वहीं मनसे प्रवक्ता और पूर्व पार्षद संदीप देशपांडे वर्ली से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ रही मनसे
बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस बार राज्य के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ रही है। दरअसल चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एलान किया था कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी। लेकिन इससे पहले लोकसभा चुनाव में मनसे ने भाजपा नीत एनडीए का समर्थन किया था और राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

पिछले दो चुनावों में मात्र एक-एक सीट जीती थी मनसे
राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से मनसे ने 2014 और 2019 के चुनावों में एक-एक सीट जीती थी। अविभाजित शिवसेना से अलग होकर 2006 में मनसे की स्थापना करने वाले राज ठाकरे ने 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन किया था। लेकिन फिर उन्होंने अपना रुख बदल लिया और उनके कटु आलोचक बन गए।
विज्ञापन


यहां देखें मनसे उम्मीदवारों की पूरी सूची:-

विज्ञापन




महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण चुनाव
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे हटाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें