फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसे प्रमुख के बेटे बोले: राज-उद्धव ठाकरे को एक-दूसरे से बात करनी चाहिए, मीडिया में बातचीत से गठबंधन नहीं होगा

Thu, 05 Jun 2025 03:35 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मनसे नेता और राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने कहा कि  शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे को गठबंधन की किसी भी संभावना के लिए एक दूसरे से बात करनी चाहिए। दोनों के पास एक-दूसरे के मोबाइल नंबर हैं। मीडिया में बात करने से गठबंधन नहीं होता है।
विज्ञापन
अमित ठाकरे - फोटो : FB/amitthackeray
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता और राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरने के बृहस्पतिवार को कहा कि मीडिया में बात करने से गठबंधन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे को गठबंधन की किसी भी संभावना के लिए एक दूसरे से बात करनी चाहिए।

विज्ञापन


अमित ठाकरे ने ने संवाददाताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो भाइयों को बात करनी चाहिए। दोनों के अलावा इस मुद्दे पर बात करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे दोनों भाइयों के साथ आने से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने 2014 और 2017 में भी गठबंधन का ऐसा प्रयास देखा है, लेकिन बात नहीं बनी। 

दोनों के पास एक-दूसरे के मोबाइल नंबर
अमित ठाकरे ने आगे कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी राज ठाकरे ने सीएम रहते हुए उद्धव ठाकरे को समर्थन दिया था। अगर उद्धव चाहें तो फोन कर सकते हैं। उनके पास एक-दूसरे के मोबाइल नंबर हैं। वे एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में बात करने से गठबंधन नहीं होता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BJP: 'ठाकरे भाइयों के गठबंधन से मुंबई निकाय चुनावों में भाजपा को नहीं होगा नुकसान', पार्टी के सर्वे में दावा

आदित्य ठाकरे के बयान के बाद आई अमित की टिप्पणी
अमित ठाकरे ने यह टिप्पणी शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के उस बयान के बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए साथ आना चाहता है, तो 'हम उन्हें भी साथ लेकर चलेंगे।' उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस मामले में उनकी पार्टी की मंशा बिल्कुल साफ है।

उद्धव और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलें
चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच संभावित सुलह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों नेताओं ने इशारा दिया है कि वे मामूली मुद्दों को नजरअंदाज कर लगभग दो दशक के कटु अलगाव के बाद हाथ मिला सकते हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि मराठी भाषी लोगों के हित के लिए एकजुट होना मुश्किल नहीं है। वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह भी छोटे-मोटे झगड़े भुलाने को तैयार हैं, बशर्ते महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को शामिल न किया जाए। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनावों में राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने महाराष्ट्र में भाजपा का समर्थन किया था, लेकिन छह महीने बाद ही दोनों ने विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: बंगलूरू भगदड़ मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कर्नाटक सरकार ने कहा- दोषारोपण के लिए कोई जगह नहीं

गठबंधन के लिए राज ठाकरे से मिलें आदित्य: महाजन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता प्रकाश महाजन ने कहा कि अगर शिवसेना (यूबीटी) दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर वाकई गंभीर है, तो उसके नेता आदित्य ठाकरे को आगे आकर राज ठाकरे से मिलना चाहिए। महाजन ने बुधवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के किसी बड़े और सम्मानित नेता को ही संभावित गठबंधन पर चर्चा करने के लिए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के पास जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी जूनियर नेता को बातचीत के लिए भेजा जाता है तो राज ठाकरे भी किसी जूनियर पदाधिकारी को भेजेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें