फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसे ने महाराष्ट्र में बनाई शैडो कैबिनेट, बेटे अमित को सौंपा पर्यटन और कानून मंत्रालय

Mon, 09 Mar 2020 09:18 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
राज ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सोमवार को राज्य में ‘शैडो कैबिनेट’ बनाने की घोषणा की जिसमें पर्यटन मंत्रालय और कानून मंत्रालय मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित को दिया गया। राज्य सरकार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कानून मंत्रालय का काम भी देख रहे हैं वहीं उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर्यटन मंत्री हैं।

विज्ञापन


राज ठाकरे ने यहां पार्टी के 14वें स्थापना दिवस समारोह में अमित के नाम की घोषणा शैडो पर्यटन मंत्री और कानून मंत्री के तौर पर की। राज ठाकरे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच राजनीतिक बैर पुराना है। दोनों चचेरे भाई पहले शिवसेना में साथ थे लेकिन राज ठाकरे के नौ मार्च, 2006 को अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाने के बाद से दोनों के मतभेद जगजाहिर हैं।

शैडो कैबिनेट की अवधारणा ब्रिटिश संसदीय राजनीति से आई है जिसमें विपक्ष का नेता कुछ वरिष्ठ नेताओं की टीम तैयार करता है जो सरकार के मंत्रिमंडल का स्वरूप प्रदर्शित करते हैं। शैडो कैबिनेट के प्रत्येक सदस्य को एक विशेष क्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए कहा जाता है। वे कैबिनेट में अपने समकक्षों के सामने सवाल खड़े करते हैं और उन्हें चुनौती देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरीके से आधिकारिक विपक्ष खुद को आने वाली सरकार के विकल्प के तौर पर पेश करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें