फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारा डे नाइट टेस्ट मैचों के समय को लेकर चिंतित नहीं, सिर्फ चाहते हैं रिजल्ट

Mon, 09 Mar 2020 09:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रायन लारा
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कहा है कि वह टेस्ट मैचों के समय को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि वह सिर्फ नतीजा देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


टेस्ट मैचों में नाबाद 400 रन बनाने वाले लारा ने यह भी कहा कि डे-नाइट टेस्ट आकर्षण का केंद्र रहे लेकिन खेल के लंबे प्रारूप को लोकप्रिय बनाने के लिए यह आगे बढ़ने का तरीका नहीं हैं। 

चार दिवसीय या पांच दिवसीय टेस्ट पर उनकी राय पूछने पर लारा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'टेस्ट क्रिकेट से मैं सिर्फ एक ही चीज चाहता हूं कि हर कोई जो क्रिकेट देखता है कि वह जानता है कि मैच नतीजे के साथ ही समाप्त होगा और यही चीज दिलचस्पी जगाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगर यह पांच दिवसीय है या चार दिवसीय, मायने नहीं रखता। अगर हर मैच किसी तरह नतीजे पर खत्म होता है तो मुझे लगता है कि पहले दिन और अंतिम दिन दिलचस्पी जगेगी ही।'

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पांच दिवसीय क्रिकेट का समर्थन किया है जबकि वे चार दिवसीय क्रिकेट के खिलाफ हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें