फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बाबूलाल मरांडी पर विधायक इरफान अंसारी ने टिप्पणी तो भड़की भाजपा, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

Thu, 03 Aug 2023 07:04 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को लेकर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की अपमानजनक टिप्पणी के बाद सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हो रहा है। भाजपा ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा किया और इरफान अंसारी से माफी की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को लेकर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की अपमानजनक टिप्पणी के बाद सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हो रहा है। भाजपा ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा किया और इरफान अंसारी से माफी की मांग की। हालांकि कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वह इरफान अंसारी के बयान के लिए माफी मांगती हैं 

विज्ञापन


हंगामे के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम द्वारा अंसारी के बयान के लिए माफी मांगने की मांग के बावजूद सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सुबह करीब 11.10 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायकों ने कांग्रेस नेता अंसारी से माफी की मांग की और सदन के बीचोंबीच आ गए। 

भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने आरोप लगाया कि अंसारी ने अपनी अपमानजनक टिप्पणी से आदिवासी समाज के अलावा प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी का भी अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंसारी ने मंगलवार को सदन में आदिवासियों और मरांडी दोनों के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा के पांकी विधायक मेहता और जामताड़ा विधायक अंसारी के बीच झड़प हो गई और वे वेल में आ गए। हालांकि, कांग्रेस के उमा शंकर अकेला और भाजपा के मनीष जयसवाल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें