फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमके स्टालिन ने किया हिंदी का विरोध, कहा- अपने शब्द वापस लें अमित शाह 

Sat, 14 Sep 2019 01:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
एमके स्टालिन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

आज पूरे देश में जोर-शोर से हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कहा कि हमारे देश में एक भाषा होने की जरूरत है। जिसपर डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आपत्ति जताई है। उन्होंने शाह से अपना बयान वापस लेने को कहा है। वहीं उन्होंने हिंदी थोपे जाने का विरोध किया है।

विज्ञापन


स्टालिन ने कहा, 'हम लगातार हिंदी थोपे जाने का विरोध कर रहे हैं। आज अमित शाह द्वारा दिए गए बयान से हमें झटका लगा है। इससे देश की एकता पर फर्क पड़ेगा। हम मांग करते हैं कि वह अपने इस बयान को वापस लें। सोमवार को हमारी कार्यकारिणी की बैठक है जिसमें हम इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।' 




स्टालिन के अलावा कर्नाटक में भी हिंदी का विरोध देखने को मिला। रणधीरा पाडे और अन्य कन्नड़ संगठन के समर्थकों ने बंगलूरू में टाउन हॉल के सामने धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें