मिजोरम में कुल 1164 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 32 अति संवेदनशील और 38 संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। राज्य के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी जोराम्मुआना ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस बल के अलावा केंद्रीय बलों की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं।
ब्रू शरणार्थी भी डालेंगे वोट
मिजोरम और त्रिपुरा के बॉर्डर पर बने शिविरों में रह रहे ब्रू शरणार्थी भी इस चुनाव में मतदान करेंगे। इनकी संख्या करीब 12 हजार है। इनके लिए मतदान की व्यवस्था मामित जिले के कान्हमुन गांव में की गई है। वहां मतदान के लिए 15 अस्थायी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।