फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: सीएम लालदुहोमा समेत सरकार में होंगे 12 मंत्री, लालरिनपुई बनीं राज्य की पहली महिला कैबिनेट मंत्री

Sat, 09 Dec 2023 08:05 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम

सार

जेडपीएम विधायक दल के उपनेता के सापडंगा को गृह विभाग दिया गया है। वहीं, लुंगलुई पूर्व से विधायक लालरिनपुई मिजोरम की पहली महिला कैबिनेट मंत्री होंगी। उनके पास स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जनजातीय मामलों के साथ ही महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभाग होगा।
विज्ञापन
लालदुहोमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा (73) ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने लालदुहोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जेडपीएम के 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से सात को कैबिनेट और चार को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में मुख्यमंत्री को लालदुहोमा को मिलाकर कुल 12 मंत्री होंगे।

विज्ञापन


जेडपीएम विधायक दल के उपनेता के सापडंगा को गृह विभाग दिया गया है। वहीं, लुंगलुई पूर्व से विधायक लालरिनपुई मिजोरम की पहली महिला कैबिनेट मंत्री होंगी। उनके पास स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जनजातीय मामलों के साथ ही महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभाग होगा। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया, जहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा भी मौजूद थे।

लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी भी रहे
पूर्व आईपीएस अधिकारी से नेता बने लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति खराब है, और नई सरकार अगले वित्तीय वर्ष को समेकन वर्ष के रूप में घोषित करेगी।
विज्ञापन


जेडपीएम ने 40 में से 27 सीटें जीतीं
2019 में राजनीतिक दल के तौर पर पंजीकृत जेडपीएम ने सात नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की है। 2018 के चुनावों में इसे आठ सीटें मिली थीं। वहीं, राज्यपाल कंभमपति ने लालफामकीमा को मिजोरम विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगी सुविधाओं में करेंगे 50% तक कटौती
लालदुहोमा ने कहा कि वह और उनके मंत्री मितव्ययिता उपायों को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे और उन्हें मिलने वाली सभी सुविधाओं में 50 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें