फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में मासूम से हैवानियत पर बवाल: दुष्कर्म के बाद हत्या, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार; सड़कों पर उतरे लोग

Sat, 02 May 2026 09:14 AM IST
Nirmal Kant पीटीआई, पुणे।

सार

महाराष्ट्र के पुणे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने कथित तौर पर एक चार साल की मासूम से दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : एएनआई/एक्स/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिला में चार साल की मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, यह घटना भोर तहसील में शुक्रवार को हुई। इस मामले में 65 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि व्यक्ति बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसे मवेशियों के बाड़े में बने एक शेड में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

गांववालों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
जब बच्ची लापता हुई तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक घर के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों गांववाले पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: नगर निकाय भर्ती घोटाला: मंत्री रथिन घोष पर फिर ईडी का शिकंजा, चुनावी नतीजों के ठीक बाद पूछताछ के लिए तलब
विज्ञापन


मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग किया जाम
बाद में लोगों ने मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने लोगों को शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें