प्रतिबंधित एप्स की इस लिस्ट में कई लोकप्रिय एप्लीकेशन शामिल हैं। इनमें लोकप्रिय गेम पबजी मोबाइल, पबजी मोबाइल लाइट, बायडू, सुपर क्लीन, शायोमी का शेयरसेव, वीचैट वर्क, साइबर हंटर और इसका लाइट वर्जन, गेम ऑफ सुल्तान्स, गो एसएमएस प्रो, मार्वेल सुपर वार, लूडो वर्ल्ड-लूडो सुपरस्टार, राइज ऑफ किंगडम्स, गैलरी वॉल्ट, स्मार्ट एपलॉक (एप प्रोटेक्ट), डुअल स्पेस, क्लीनर-फोन बूस्टर, लैमोर, सिना न्यूज और टेंसेंट वाचलिस्ट आदि शामिल हैं।
Chinese Apps Ban: PUBG समेत 118 एप्स पर लगा बैन, विवादों से रहा है पुराना नाता, देखें सभी एप्स के नाम
भारत और चीन के बीच पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से चल रहा सीमा विवाद भी लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत जहां शांतिपूर्ण तरीके से विवाद निपटाने के पक्ष में है वहीं चीन महज बातें कर रहा है और उकसाने वाली कार्रवाइयों को अंजाम दे रहा है। हाल ही में पैंगोंग झील के पास दोनों देशों के बीच गलवां जैसी झड़प हुई है। एलएसी पर करीब आठ से दस किलोमीटर के हिस्से में पीएलए ने भारतीय सैनिकों की गश्त रोकने का प्रयास किया था। हालांकि इस प्रयास को विफल कर दिया गया है।