फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर तेजी से बढ़ रहे हमले, रोकने में नाकाम इमरान सरकार', महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर बोला विदेश मंत्रालय

Tue, 17 Aug 2021 08:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोगों को महाराजा रणजीत सिंह की घोड़े पर बैठी मूर्ति को गिराते देखा गया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के लाहौर में 2019 में लगाई गई महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति 3 बार तोड़ी जा चुकी है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़े जाने पर विवाद गहरा गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी कर पाकिस्तान सरकार पर निशाना साधा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "यह घटना पाकिस्तानी समाज में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति बढ़ती असहिष्णुता को दिखाती है।" बता दें कि सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोगों को महाराजा रणजीत सिंह की घोड़े पर बैठी मूर्ति को गिराते देखा गया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय बोला- बढ़ रहे अल्पसंख्यकों पर हमले: विदेश मंत्रालय ने महाराजा रणजीत सिंह के पुतले को गिराए जाने की घटना पर कहा, "हमने मीडिया में इससे जुड़ी परेशान करने वाली रिपोर्ट्स देखी हैं। 2019 में मूर्ति के लगाए जाने के बाद से यह तीसरी बार है जब इसमें तोड़फोड़ की गई।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची आगे बोले- "अल्पसंख्यक समुदाय की सांस्कृतिक विरासतों पर इस तरह के हमले पाकिस्तान में सिर्फ धार्मिक असहिष्णुता और समाज में अल्पसंख्यकों के प्रति घटते सम्मान को दिखाता है।"

बागची ने कहा, "अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं, उनके प्रार्थनास्थलों, उनकी विरासत और निजी संपत्तियों पर हमले की घटनाएं चौंकाने वाली तेजी से बढ़ रही हैं। सिर्फ 12 दिन पहले ही पाकिस्तान के रहीन यार खान में भीड़ ने हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया था।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सख्त लहजे में कहा कि पाकिस्तान इस तरह के हमले रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। हम पाकिस्तानी सरकार से आग्रह करते हैं कि वे अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे। 
विज्ञापन


कट्टरपंथी संगठन से जुड़े व्यक्ति पर प्रतिमा तोड़ने के आरोप:  बता दें कि लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने का आरोप तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) संगठन से जुड़े एक व्यक्ति पर लगा है। लाहौर किले के बाहर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इससे पहले दो बार और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।  इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने एक शख्स नजर आ रहा है जो इस प्रतिमा को तोड़ रहा है। प्रतिमा पर हमला करते समय शख्स नारे भी लगा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें