फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने दिखाई सख्ती: अब जिलाधिकारियों को हर सप्ताह देनी होगी रिपोर्ट, नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 28 Jul 2021 12:42 AM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि समाज के सभी वंचित वर्गों के जरूरतमंदों के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं पहुंचा रही है, लेकिन यह अधिकारियों के माध्यम से किया जाता है। इसलिए उन्हें हर हाल में अलर्ट रहना होगा।
विज्ञापन
राजेन्द्र पाल गौतम - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों को हर सप्ताह अपने कार्य की प्रगति रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। इस दौरान पेंशन इत्यादि के कितने आवेदन उनके पास आए और उन्होंने उनमें से कितने का निवारण किया, इसकी पूरी जानकारी हर सप्ताह संबंधित विभाग को देनी होगी। ऐसा न करने पर जिलाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि समाज के सभी वंचित वर्गों के जरूरतमंदों के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं पहुंचा रही है। लेकिन यह अधिकारियों के माध्यम से किया जाता है।

ऐसे में अगर अधिकारी ढिलाई बरतेंगे तो योजना का असली लाभ पी़ड़ितों तक नहीं पहुुंच पाएगा। इसलिए उन्हें हर हाल में अलर्ट रहना होगा। उन्होंने कहा कि इसीलिए दिल्ली सरकार ने अधिकारियों की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह लेने का निर्णय किया है जिससे कोई लापरवाही न की हो सके और हर पीड़ित को उसका अधिकार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें