फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों और सहकारी समितियों को दी जाएंगी मिलिट्री फार्म की गायें: रक्षा मंत्रालय

Tue, 07 Aug 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर में फैले 39 मिलिट्री फार्म बंद करने के फैसले के करीब एक साल बाद सेना ने निर्णय लिया है कि वह यहां मौजूद सभी गायों को एक हजार रुपये प्रति पशु की मामूली लागत पर सरकारी विभागों या डेयरी सहकारी समितियों को बेचेगी। 

विज्ञापन


रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मिलिट्री फार्म के सभी मवेशी केंद्रीय या राज्य सरकार के विभागों या राज्य सहकारी समितियों को दे दिए जाएंगे। इन में से प्रत्येक पशु की कीमत एक हजार रुपये होगी। 

बता दें कि इन गायों की संख्या करीब 15,000 है। अच्छी नस्ल होने के कारण इनके रखरखाव में भारी खर्चा आता है। सेना हर साल इन गायों के रखरखाव पर 300 करोड़ रुपये खर्च कर रही थी। आजादी से पहले अंग्रेजों ने सेना यूनिटों की दूध की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन फार्म का निर्माण किया था।      

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें