फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Migratory Birds: कम हो गए पंजाब आने वाले प्रवासी पक्षी, राज्यसभा में सांसद सतनाम सिंह संधू ने उठाई यह मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Aug 2024 10:36 PM IST

सार

Migratory Birds: राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि पंजाब प्रवासी पक्षियों और वन जीवन के लिए अनुकूल है। इसलिए संरक्षण के लिए पंजाब में वेटलैंड्स का संरक्षण बहुत जरूरी है। पंजाब में सात वेटलैंड्स हैं, जिनमें से छह संरक्षित हैं। लेकिन इनको दुरुस्त करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पक्षी - फोटो : एएनआई (फाइल)


राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान प्रवासी पक्षियों के उपयुक्त माहौल देने और जलाशयों की स्थिति को बेहतर करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब प्रवासी पक्षियों और वन जीवन के लिए अनुकूल है। इसलिए संरक्षण के लिए पंजाब में वेटलैंड्स का संरक्षण बहुत जरूरी है। पंजाब में सात वेटलैंड्स हैं, जिनमें से छह संरक्षित हैं। लेकिन इनको दुरुस्त करने की आवश्यकता है। क्योंकि इनकी बदहाली के चलते राज्य में सालाना आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में गिरावट आई है।


राज्यसभा सांसद ने कहा कि लुधियाना में बुड्ढा नाला में प्रदूषण के उच्च स्तर को रोकने के लिए कदम उठाना और बुड्ढा नाला को प्रदूषण मुक्त करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डेयरी और रंगाई उद्योग से निकलने वाले अपशिष्टों को सीधे बुड्ढा नाला में प्रवाहित करने की समस्या से निपटने की जरूरत है। राज्य में जल निकायों के इसी तरह के क्षरण के कारण प्रवासी पक्षियों की संख्या में काफी कमी आ रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next