फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर गृह मंत्रालय का निर्देश: 31 जनवरी तक केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन करें सभी राज्य

Mon, 27 Dec 2021 01:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6531 मामले सामने आए हैं और 315 लोगों की मौत हुई है। जबकि इस दौरान 7,141 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि देश में कुल सक्रिय मामले 75,841 बच गए हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिख 31 जनवरी तक केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत राज्यों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर कोरोना और नए वैरिएंट से निपटने के लिए कमर कस लें। गृह मंत्रालय ने जिले के सभी जिलाधिकारी से कहा है कि कंटेनमंट जोन, नाइट कर्फ्यू से लेकर जो भी उपाय उपयुक्त लगे उसे तत्काल प्रभाव में लें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने अपने पत्र में कहा कि मैं यह दोहराना चाहूंगा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी सावधानियों का पालन करना चाहिए, और अपनी सुरक्षा को कम नहीं होने देना चाहिए। त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य जरूरत आधारित, स्थानीय प्रतिबंध / प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान
इसके अलावा गृह मंत्रालय ने कहा कि जो भी लोग सरकार के आपदा प्रबंधन कामों में बाधा पहुंचाएगा या कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ धारा 51 से लेकर 60 तक आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं आईपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्रेस वार्ता के जरिए सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं: गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में लिखा है कि सभी राज्य उचित कदम उठाएं और सतर्कता बनाएं रखें। राज्य सरकारों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे लोग नए वैरिएंट को लेकर प्रेस वार्ता के जरिए सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें