फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: अमित शाह का दावा- वोट बैंक खोने के डर से राम मंदिर नहीं गए राहुल गांधी, बोले-BJP को ऐसा कोई भय नहीं

Mon, 13 May 2024 04:57 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के धुले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टिकरण के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 भी नहीं हटाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का भी विरोध किया।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव जारी हैं। आज चौथे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। तीन चरणों के मतदान अभी भी बाकी है। दिल्ली में सत्ता काबिज करने के लिए सभी दल एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने न सिर्फ मुद्दे का समाधान किया बल्कि राम मंदिर के निर्माण में भी मदद की। राहुल गांधी को भी मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन राहुल गांधी नहीं गए क्योंकि उन्हें अपना वोट बैंक खोने का डर था। भाजपा को ऐसा कोई डर नहीं है।

वीर सावरकर का कांग्रेस ने अपमान किया

विज्ञापन

महाराष्ट्र के धुले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टिकरण के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 भी नहीं हटाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का भी विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस के रूख पर उद्धव ठाकरे की राय जानने की कोशिश की। गांधी और कांग्रेस ने वीर सावरकर का अपमान किया। इस बारे में ठाकरे का क्या कहना है? इंडी गठबंधन के सहयोगी एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म का अपमान किया है। क्या उद्धव उनसे सहमत हैं? 

20 बार राहुल गांधी को लॉन्च-रिलॉन्च किया गया
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने राहुल को करीब 20 बार "लॉन्च और रीलॉन्च" करने का प्रयास किया। क्या वे लोग चंद्रयान लॉन्च कर सकते हैं? क्या उनकी सरकार कभी पाकिस्तान को उचित जवाब दे सकती है? क्या उनकी सरकार देश में नक्सलवाद या आतंकवाद को खत्म कर सकती हैं? क्या वे भारत को समृद्ध बना सकते हैं? 

20 मई को धुले में मतदान

विज्ञापन

बता दें, शाह धुले लोकसभा सीटे से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। कांग्रेस ने धुले में भामरे के खिलाफ पूर्व विधायक शोभा बच्चाव को मैदान में उतारा है। यहां 20 मई को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें