फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत में बरस रही आग, दिल्ली में पारा 46 के पार, छह राज्यों में अलर्ट

Wed, 18 May 2016 10:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • राजस्थान के फलौदी में 50 डिग्री और चुरू में 49 डिग्री तापमान, 20 मई को पंजाब में भी खतरनाक लू की चेतावनी
  • उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण तीन से चार दिनों तक दिल्ली में तापमान रहेगा सामान्य से ऊपर
विज्ञापन
chandigarh weather
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित समूचा उत्तर और पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और विदर्भ सहित के कई अन्य इलाकों में अगले कुछ दिनों तक जानलेवा गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। बुधवार को दिल्ली के पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे गर्म दिन था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। दिन और शाम में धूल भरी आंधी चलेगी। उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण अगले तीन से चार दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर ही रहेगा। दिल्ली के रिज एरिया, आया नगर और नजफगढ़ में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पालम केंद्र पर पिछले साल में मई में भी तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंचा था जबकि 2013 में पारा 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम यूपी के लिए 19-20 मई को गंभीर लू का रेड अलर्ट और 22 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। इसमें 20 मई को मैदानी इलाकों में कुछ जगह तापमान कुछ ज्यादा ही चढ़ेगा।

पूर्वी यूपी में भी रविवार तक बिजली चमकने और हल्की बूंदाबांदी के संकेत के बावजूद लू जारी रहेगी। उधर, राजस्थान में अधिकतर जगहों पर इस सप्ताह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। फलौदी में तापमान 50 डिग्री, चुरू में 49 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने देश के तमाम हिस्सों में भी पारा 45-46 डिग्री के बीच रहने की जानकारी दी है। इस बीच अमूमन ठंडे रहने वाले पहाड़ों में भी इन दिनों गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मनाली, डलहौजी और धर्मशाला के तापमान में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को ऊना जिले में सर्वाधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के सभी हिस्सों में भी दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चला गया है। बुधवार को जम्मू का तापमान 42.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्रीनगर में भी दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 31.0, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में छह डिग्री अधिक 26.1 और गुलमर्ग में एक डिग्री अधिक 18 डिग्री रिकार्ड किया गया।

27 तारीख के बाद मिल सकती है राहत 

बढ़ गई गरमी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी यूपी और मध्य महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

इन इलाकों में चिलचिलाती धूप के साथ बेहद गर्म हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए खासतौर पर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी भीषण गर्मी की आशंका है। मानसून के आने में भी छह दिन की देरी हो सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के आखिर में 27 से 31 तारीख के बीच गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बीच 17 से 27 मई के बीच पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। हालांकि 23 मई और 26 मई को हल्की बारिश के साथ मामूली राहत के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन

चेन्नई में अच्छी बारिश

बारिश के बाद खुशगवार मौसम - फोटो : amar ujala
इस साल गर्मी की शुरुआत के बाद से तेलंगाना में लू के कारण 309 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को कहा कि केवल नालगोंडा जिले में ही 90 लोगों की मौत हुई है।

महबूब नगर में 44 और खम्मम जिले में 37 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के तटीय इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि, कम दबाव क्षेत्र के आंध्र प्रदेश की ओर मुड़ जाने के कारण राज्य में भारी बारिश की आशंका टल गई है। अब बृहस्पतिवार तक इक कम दबाव क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है जिससे तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें