फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान सुरेश रैना टीम में लौटे, जीत पर होगी निगाहें

Wed, 18 May 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेल चुकी गुजरात लायंस टीम बृहस्पतिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन


आईपीएल-9 में पदार्पण करने वाली गुजरात टीम के नियमित कप्तान सुरेश रैना की इस मुकाबले में वापसी हो रही है। शानदार फॉर्म में चल रहे हरफनमौला आंद्रे रसेल के रूप में केकेआर को तगड़ा झटा लगा है। ग्रीन पार्क में पहली बार होने वाले आईपीएल मुकाबले में लायंस टीम रसेल की अनुपस्थिति का फायदा उठाना चाहेगी।

दो बार की पूर्व चैंपियन केकेआर ने अब तक 12 मैच खेले हैं जिनमें से उसे सात में जीत मिली है जबकि पांच मुकाबलों में उसे शिकस्त झेलने पर मजबूर होना पड़ा है। केकेआर यदि इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह  प्लेऑफ के करीब पहुंच जाएगी जबकि लायंस के भी 12 मैचों से 14 अंक हैं।
विज्ञापन


लायंस ने लीग की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और टीम कुछ समय तक तालिका में शीर्ष पर भी रही थी लेकिन इसके बाद उसके प्रदर्शन में गिरावट आई है। पिछले मैच में केकेआर को आरसीबी के हाथों 144 रन से हार मिली थी जो आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी हार है। 
विज्ञापन

रैना की वापसी से बढ़ेगा टीम का मनोबल

- फोटो : pti
अपनी बेटी की जन्म की वजह से गुजरात लायंस के नियमित कप्तान सुरेश रैना आरसीबी के खिलाफ नहीं खेले थे। 2008 के बाद पहली बार वह किसी आईपीएल मैच में नहीं खेले थे। उनकी वापसी से टीम का मनोबल बढ़ेगा। ड्वेन स्मिथ और ब्रैंडन मैककुलम की सलामी जोड़ी यदि सफल रहती है तो लायंस की आधी समस्या दूर हो जाएगी। 

मध्यक्रम का दारोमदार फिंच और ब्रावो पर होगा
लायंस टीम के मध्यक्रम का दारोमदार एरोन फिंच और ड्वेन ब्रावो पर होगा। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक भी अच्छी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। 

संतुलित है केकेआर की अंतिम एकादश
केकेआर की अंतिम एकादश टीम संतुलित है जिसमें गौतम गंभीर, रोबिन उथप्पा के अलावा मनीष पांडेय, व यूसुफ पठान सहित सूर्य कुमार यादव हैं जो बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। शाकिब के रूप में केकेआर के पास बेहतरीन ऑलराउंडर है। गेंदबाजी में मोर्ने मोर्कल, सुनील नारायण और पीयूष चावला से अधिक उम्मीदें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें