'लोग मुझे आतंकवादी कह सकते हैं। अगर अल्लाह के राह पर चलना आतंकवाद है तो हां मैं आतंकवादी हूं।' ये बातें केरल के एक युवा ने अपने परिवार को मैसेज में लिख कर भेजा है।
मोहम्मद मारवान उन 15 युवकों में से एक है जिनके गायब और कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट में शामिल होने का शक है। यह मैसेज टेलीग्राम ऐप से जून के आखिरी सप्ताह में भेजा गया है।
युवक का दावा है कि उसने यह मैसेज पश्चिमी एशिया के उस इलाके से भेजा है जहां आतंकियों का कब्जा है। वहीं इंटेलीजेंस एजेंसियां अभी इस बात का पता नहीं लगा सकी हैं कि युवक वास्तव में कहा हैं?
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबित मारवान ने अपने द्वारा भेजे गए संदेस में वादा किया है कि 'वो कश्मीर, गुजरात,और मुजफ्फनगर में सताए गए मुस्लिमों की मदद कर, अपना काम ख्रत्म करने के बाद वापस आ जाएगा।'