फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के धर्म गुरु के बेतुके बोल- पीरियड्स को लेकर दिया विवादित बयान

Tue, 18 Feb 2020 06:51 PM IST
आसिम खान पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
स्वामी कृष्णस्वरुप दासजी
विज्ञापन

गुजरात के एक धार्मिक नेता ने महिलाओं को लेकर बेहद बेतुका बयान दिया है। स्वामी कृष्णस्वरूप ने पीरियड्स के दौरान खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया। यही नहीं स्वामी ने यह भी कहा कि अगर कोई पुरुष ऐसी महिला के हाथ से बना खाना खाता है, तो वह अगले जन्म में बैल बन जाता है। 

विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि यह बातें सुनकर आपको जैसा भी लगे लेकिन, शास्त्रों में यह नियम बनाए गए हैं। आपको लगेगा कि मैं बहुत कठोर हूं, औरतें यह सुनकर रो सकती हैं कि वो कुत्तों में बदल जाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं जानता कि मुझे आपको काउंसलिंग करना चाहिए या नहीं। 10 सालों में यह पहली बार है जब मैं आपको सलाह दे रहा हूं। संतों ने हमारे धर्म की गुप्त बातों के बारे में चर्चा नहीं करने की सलाह दी है। लेकिन अगर मैं नहीं करूंगा तो आप कभी नहीं समझेंगे। 
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि महिलाएं पीरियड्स को लेकर लापरवाह रहती हैं। उन्होंने कहा, महिलाओं को यह एहसास नहीं होता कि पीरियड्स का समय तपस्या के समान है। यह हमारे शास्त्रों में लिखा है। मैं यह सब कहना नहीं चाहता था, लेकिन मुझे आपको सावधान करना था। पुरुषों को शादी से पहले ही खाना पकाना सीखना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें