फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 वर्षीय टेलर ने 2023 वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, लेकिन साथ में बताई चुनौतियां

Tue, 18 Feb 2020 06:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रॉस टेलर 14 साल के करियर में 17000 से अधिक रन बना चुके हैं 
  • टेलर अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे 
  • 35 वर्षीय टेलर ने 2023 वर्ल्ड कप खेलने की जताई उम्मीद
विज्ञापन
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के अनुभवी क्रिकेटर रॉस टेलर ने 2023 वर्ल्ड कप में अपने खेलने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि अगले साल के आखिरी वक्त की उनकी फिटनेस और फॉर्म इस बात को तय करेगी कि वो टीम में जगह बनाने के काबिल हैं या नहीं।

विज्ञापन


35 वर्षीय टेलर भारत के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में उतरते ही इतिहास रच देंगे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 17000 से अधिक रन बना चुके टेलर ने 2023 विश्व कप में खेलने की संभावना के सवाल पर कहा कि अभी उन्हें इसके लिए लंबा सफर तय करना है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या मैं खुद को खेलने के लिए प्रेरित कर पाउंगा? क्या मैं अच्छा खेल पाउंगा? क्या मैं फिट रहूंगा? और क्या मैं टीम में जगह पाने का हकदार रहूंगा? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां में मिला तो जाहिर है कि 2023 मेरे लिये एक विकल्प होगा।’’ 
विज्ञापन


आक्रामक क्रिकेट से पहचान बनाने वाले इस खिलाड़़ी ने कहा कि वह खेल को जारी रखना चाहते हैं लेकिन इसके लिए वह खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालेंगे उन्होंने कहा, ‘‘आप हमेशा अच्छा करना चाहते हैं और सबसे पहले यह खेल जरूरी है। इसके साथ ही आप खुद पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाल सकते। आपको मैदान में जाकर खेल का लुत्फ उठाना होता है और एक बार में एक मैच के बारे में ही सोचना होता है। उम्मीद है कि मैं टीम के लिए इसी तरह से योगदान देते रहूंगा।’’ 

टेलर 21 फरवरी को अपना 100वां टेस्ट खेलने उतरेंगे और ऐसे में ब्रेंडन मैकुलम, डेनियल विटोरी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें