फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Warning Message: एपल के अधिकारी पहुंचे CERT-In, विपक्षी नेताओं के फोन पर वार्निंग मैसेज आने का मामला

Thu, 07 Dec 2023 09:56 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Apple Warning Message: पिछले माह विपक्षी नेताओं के फोन पर वार्निंग मैसेज आने के बाद से केंद्र सरकार पर सभी राजनीतिक दल आक्रमक हो गए है। इसी बीच, इस मुद्दे पर एपल के अधिकारी CERT-In पहुंचे। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
Apple - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले माह एपल द्वारा विपक्षी नेताओं को जारी चेतावनी मैसेज के बाद से ही भारत की राजनीति में हलचल मच गई थी। तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए थे। इसी बीच, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि चेतावनी मैसेज  पर एप्पल की साइबर सुरक्षा टीम के अधिकारियों ने निगरानी संस्थान सीईआरटी-इन से चर्चा की। 
विज्ञापन


बता दें पिछले माह, कई विपक्षी नेताओं ने दावा किया था कि उन्हें एपल से चेतावनी मैसेज आया था। जिसमें कहा गया था कि राज्य प्रायोजित हमलावरों द्वारा उनके आईफोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने और सरकार द्वारा हैकिंग की चेतावनी दी गई थी। 

जिसके बाद से विपक्षी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ हो गए। तमाम विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किए थे। एपल के मैसेज पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि एप्पल को जारी नोटिस का जवाब देना होगा। उनकी वैश्विक साइबर सुरक्षा टीम के तरफ से इसका जवाब दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि एपल टीम ने सीईआरटी-इन से मुलाकात की। अब सीईआरटी-इन को जल्द निष्कर्षो के आधार पर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। हालांकि रिपोर्ट जमा करने की कोई समय सीमा नहीं है। सीईआरटी-इन द्वारा रिपोर्ट जांच के बाद सौंप दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें