फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय में बीमार बेटे को बचाने मां 3 घंटे पैदल चली: गोद में ही दम तोड़ा मासूम ने; गांव तक वाहन क्यों नहीं आया?

Sun, 04 Oct 2026 06:30 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, शिलॉन्ग।

सार

मेघालय में खराब सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण एक मां अपने बीमार बेटे को करीब तीन घंटे गोद में लेकर पैदल चली। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पूरा मामला क्या हुआ? इस रिपोर्ट में जानिए। 
विज्ञापन
मेघालय में बीमार बेटे को बचाने मां 3 घंटे पैदल चली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली किस कदर मरीजों पर भारी पड़ रही है, इसका उदाहरण इस बार मेघालय से सामने आया है। राज्य के पश्चिम खासी हिल्स जिले के डोमक्यरकोह गांव में अपने बीमार बेटे को बचाने के लिए मां करीब तीन घंटे तक उसे गोद में लेकर पैदल चलती रही, लेकिन वह बच्चे को बचा नहीं सकी।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चा जिंदगी की जंग हार गया और मां की गोद में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद माता-पिता ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए रातभर वाहन की व्यवस्था करने की कोशिश की। गांव तक पहुंचने वाली सड़क बेहद खराब होने के कारण वाहन चालक वहां आने को तैयार नहीं हुए। चालकों ने परिवार से कहा था कि वे बच्चे को करीब 10 किलोमीटर दूर मावडेट गांव तक लेकर आएं, जहां से वाहन मिल सकता है।  

ये भी पढ़ें: लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख; कैसे जुटाई रकम?
विज्ञापन


एक मासूम की मौत ने व्यवस्था पर उठाए सवाल: इस घटना ने केवल एक परिवार को नहीं झकझोरा है, बल्कि दूरदराज इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में इलाज में होने वाली देरी कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बन जाती है। गांव के मुखिया बी. सियेम ने घटना की पुष्टि की और प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें