फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Elections 2023: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पांच सीटों पर की नामों की घोषणा

Sat, 28 Jan 2023 09:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची 26 जनवरी को जारी की थी। अब दूसरी सूची जारी की गई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने 27 फरवरी को होने वाले मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बची हुई पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से इसको लेकर पत्र जारी किया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इससे पहले 26 जनवरी को कांग्रेस ने 55 सीटों पर उम्मीवारों की घोषणा की थी। बता दें, मेघालय की 60 विधानसभा सीओं पर चुनाव होने हैं। 

चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों ने की तैयारियों की समीक्षा 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने शनिवार को बताया कि मेघालय में चुनाव के लिए नियुक्त किए गए विशेष पर्यवेक्षकों ने मेघालय सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। खारकोंगोर ने कहा कि पर्यवेक्षकों ने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न गतिविधियों को पूरा करने के लिए चुनाव आयोग की समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया, मेघालय में कम से कम 34 निर्वाचन क्षेत्र  संवेदनशील हैं और इन क्षेत्रों में आवश्यक तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें