फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय: चारबतापारा गांव में टीएमसी और एनपीपी समर्थकों के बीच झड़प, एक पक्ष के घर पर की गई पत्थरबाजी

Wed, 08 Feb 2023 07:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चारबतापारा

सार

मेघालय के चारबतापारा गांव में टीएमसी और एनपीपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। इस दौरान एक पक्ष के घर पर पत्थरबाजी की गई है।
 
विज्ञापन
मेघालय पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 46-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चारबतापारा गांव में टीएमसी और एनपीपी समर्थकों के बीच झड़प हुई  है। मौके पर पुलिस मौजूद है। डीआईपीआर मेघालय ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार टीएमसी के पूर्व विधायक एसजीई मोमिनिन, टीएमसी नेता मोनी मंडल, टीएमसी नेता भुट्टू और बीबुर जमान (एमडीसी/एनपीपी) मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन


यह था झड़प का कारण
झड़प का कारण यह था कि जब हबीबुर जमां और उनके समर्थक गांव से गुजर रहे थे, कुछ टीएमसी समर्थकों ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे हाथापाई हुई। नोजिम हुसैन नाम के एक व्यक्ति ने यह आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है कि हबीबुर जमान (NPP) के नेतृत्व में एक जुलूस उनके घर के पास रुका और उनके घर पर पथराव किया, जिससे चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें