साधु-संतों ने सरकार को दिया अल्टीमेटमः आम चुनाव से पहले शुरू हो राम मंदिर का निर्माण
अखिल भारतीय संत समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धर्मादेश सम्मेलन में साधु-संतों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि आम चुनाव से पहले वह राम मंदिर का निर्माण शुरू करे। संत बोले कि अब और इंतजार नहीं हो सकता।
पढ़ें पूरी खबर
आज फिर खुलेंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, हिंदू संगठनों ने की महिला पत्रकारों को न भेजेने की अपील
हिंदू संगठनों के विरोध के बीच सोमवार को सबरीमाला मंदिर के कपाट फिर खुलेंगे। राज्य सरकार ने सुरक्षा के भारी इंतजाम किए हैं। इस बीच, मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हिंदू संगठनों ने मीडिया संस्थानों को पत्र लिखकर महिला पत्रकारों नहीं भेजने की अपील की है।
पढ़ें पूरी खबर
ईरान पर आज से अमेरिकी प्रतिबंध, सता रहा मुसीबत बढ़ने का डर
अमेरिका द्वारा सोमवार से ईरान पर तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वहां के नागरिकों को जीवन-यापन सहित अन्य मुश्किलें बढ़ने का डर सता रहा है। इसके अलावा कारोबार के लिए कच्चा माल और बूढ़े व बीमार लोगों के लिए जीवन रक्षक दवाएं खरीदना उनकी पहुंच से बाहर हो जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में योगी आज देंगे रात्रि भोज, सांस्कृतिक रिश्ते करेंगे मजबूत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने आवास पर कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग के सम्मान में रात्रि भोज देंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी किमजोंग की अगवानी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
बर्थडे स्पेशल: 'रन मशीन' विराट की वो 5 ऐतिहासिक पारियां, जिन्हें भुलाना नामुमकिन
विराट कोहली आज बल्लेबाजी के नए आयाम हो गए हैं। आक्रामक तथा तकनीक से भरपूर उनकी बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। लोग लगातार विराट के मुरीद होते जा रहे हैं। वन-डे के वह ऑल टाइम ग्रेट बैट्समैन बनने की राह पर हैं।
पढ़ें पूरी खबर